चयनित शिक्षक भर्ती 2018 अब तक नहीं हुई पूरी, सोशल मीडिया पर उठी जोरदार मांग, आखिर कब जाएगा सीएम शिवराज का ध्यान??
.jpeg)
चयनित शिक्षक भर्ती 2018 अब तक नहीं हुई पूरी, सोशल मीडिया पर उठी जोरदार मांग, आखिर कब जाएगा सीएम शिवराज का ध्यान??
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक भर्ती 2018 प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है. चयनित शिक्षा लगातार भर्ती को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चयनित शिक्षिकाओं ने किया था आंदोलन, उसी दिन हुआ था पोर्टल अपडेट:-
बताते चलें कि 8 मार्च को महिला चले शिक्षिकाओं ने राजधानी भोपाल के बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद सरकार ने उसी दिन पोर्टल अपडेट किया और यह बात कही थी कि अप्रैल के पहले हफ्ते से उनका वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा. वेरिफिकेशन शुरू हुआ पर महामारी का हवाला देकर सरकार ने फिर से वेरिफिकेशन को रोक दिया.
सोशल मीडिया के माध्यम से चयनित शिक्षक लगा रहे शिवराज सरकार से गुहार:-
वर्ष 2018 से चयनित शिक्षक परेशान है. सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञापन के माध्यम से शिवराज सरकार से गुहार लगाई जा रही है.
चयनित शिक्षकों क़ी मांग है कि उन्हें जुलाई में भर्ती दी जाए.
यूपी का उदाहरण देते हुए चयनित शिक्षकों ने कहा कि #MPTETjoiningInJuly UP में तीसरी लहर से पहले तीसरी सूची पर नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति होगी और MP में लालफीताशाही चल रही है।
https://twitter.com/Pradeep70045749/status/1408649338629156869?s=19
अब देखना होगा कि शिवराज सरकार का ध्यान इन चयनित शिक्षकों पर कब पड़ता है.
.jpeg)



