30 अगस्त तक मिल सकती है चयनित शिक्षकों को नियुक्ति, कहीं ये भी सिर्फ आश्वासन तो नहीं

30 अगस्त तक मिल सकती है चयनित शिक्षकों को नियुक्ति, कहीं ये भी सिर्फ आश्वासन तो नहीं

 

 

 मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षक 2018 से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. पर सरकार द्वारा उन्हें अभी तक सेवा में नहीं लिया गया. इस मामले को लेकर राजधानी भोपाल में लगातार 40 शिक्षकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. सभी चयनित शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है. अब सिर्फ उनकी जॉइनिंग होनी है.

 इस मामले पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि 30 अगस्त तक सभी चयनित शिक्षकों को जॉइनिंग मिल जाएगी.

 तो देखना होगा कि क्या वाकई चयनित शिक्षकों का इंतजार खत्म होता है, या फिर यह इंतजार और भी बढ़ेगा..

Exit mobile version