
जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पिता ने 17 साल की बेटी को मार दिया. दरअसल, लड़की की मां ने देर रात बेटी को पड़ोसी युवक के साथ देख लिया था. उसने ये बात पति को बताई. ये सुनते ही पति आगबबूला हो गया और उसने बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है मामला है कि किशोरी मोहल्ले में रहने वाले देवेन्द्र चौधरी से प्रेमसंबंध रहे, जिसके चलते दोनों एक दूसरे से मिलते रहे. चार अक्टूबर को देर रात देवेन्द्र चौधरी मिलने के लिए प्रिया के घर पहुंच गया, जहां पर देवेन्द्र चौधरी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे, इस दौरान मां उठ गई, जिन्होने देखा कि बेटी पास में नहीं है, पहले तो उन्होने यही सोचा की बाथरुम गई होगी, लेकिन काफी देर तक बेटी प्रिया नहीं लौटी तो उठाकर तलाश करने लगी, दूसरे कमरे में पहुंची तो बेटी प्रिया व देवेन्द्र को आपत्तिजनक हालत में देख चीख पड़ी, इस बीच देवेन्द्र चौधरी धक्का देकर भाग गया. बेटी से पूछताछ करने में बताया कि देवेन्द्र चौधरी बलात्कार कर रहा था।
आग बबूला हुए पिता ने करि बेटी की बेरहमी से पिटाई
लड़की के पिता को जैसे ही देवेन्द्र चौधरी के आने की जानकारी लगी तो गुस्से से आग बबूला हो गया, उसने प्रिया को प्लास्टिक की पाइप से बुरी तरह मारा, इसके बाद चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या के बाद खिड़की से हाथ डालकर अंदर से दरवाजा की कुंडी लगा दी. जिससे लोग हत्या को आत्महत्या समझे, इसी साजिश के चलते विकास चौधरी अपनी पत्नी मनीषा के साथ थाना हनुमानताल पहुंच गया और पुलिस को भी बेटी प्रिया द्वारा चुनरी से गला घोंटकर आत्महत्या करने की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया, जिसपर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया, पीएम रिपोर्ट में प्रिया की हत्या का उल्लेख किया गया, जिसपर पुलिस ने पिता विकास चौधरी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या करना स्वीकार लिया. पुलिस ने इस मामले में देवेन्द्र चौधरी को पहले ही सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जिसपर पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।