हेमा मालिनी का "गाल" देखकर लड़कों की नज़र फिसल गई और वो चुनाव जीत गई – कांग्रेस विधायक
मध्यप्रदेश/श्योपुर – शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने देशव्यापी चक्का जाम आंदोलन किया। इस दौरान किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर गाड़ियों का चक्का जाम किया गया। बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद 'चक्का जाम' का फैसला लिया था। जिसके तहत किसानों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया।
किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। साथ ही विपक्ष ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।
इसी बीच मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल का विवादित बयान सामने आया। अक्सर विवादित बयानों के चलते विधायक बाबू लाल जंडेल हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उनका एक और विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
शनिवार को जिले में चल रहे चक्काजाम के दौरान उन्होंने फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाकर उनके गालों को लेकर अभद्र टिप्पणी की हैं। विधायक बाबू जंडेल द्वारा हेमा मालिनी को लेकर कहा है कि, मोदी सरकार किसानों पर तिरंगे के अपमान का झूठा आरोप लगा रही है, तिरंगे का अपमान कौन कर रहा है वह हेमा मालिनी। उसका ऐसा गाल था कि, 2003 में वह मेरे विरोध में आई थीं, जिसे देखकर लडकों की नजर फिसल गईं और हेमा मालिनी जीत गईं।
बहरहाल, कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल का ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।