.jpg)
- कब्र खोद कर लाशों को खाने वाला जीव कबर बिज्जू।
- रहवासी इलाके में दिखने से लोगों में अफरा-तफरी।
- वन विभाग और पुलिस से मांगी मदद पर इंकार कर दिया गया।
मध्यप्रदेश/जबलपुर:– मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित कोतवाली व हनुमानताल क्षेत्र में देर रात उस वक्त लोगों में अफरातफरी मच गई जब लोगों ने कबरबिज्जू को देखा तो जो घरों के आसपास घूमता हुआ बिजली के तारों पर चढ़ गया इसके बाद वह लोगों के घरों की छत पर पहुंच गया क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो कहा गया कि हम नहीं पकड़ सकते है कोतवाली थानाप्रभारी अनिल गुप्ता से मदद मांगी कि वह वन विभाग को बुला दे तो उन्होने हमेशा की तरह आम आदमी को धमकी देते हुए कहा कि घर जाओं नहीं तो सबकों बंद कर दूंगा।
इस बीच कुछ लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन करके जानकारी दी तो अधिकारीयों ने कहा हम कुछ नहीं कर सकते है किसी अन्य अधिकारी से बात करों फिर फोन लगाया तो कहा गया कि घूमने दो वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के इस रवैए से लोगों में आक्रोश देखा गया वहीँ स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि वन विभाग अपना काम नहीं कर सकता तो अधिकारीयों और कर्मचारियों को निरस्त कर देना चाहिए।
साथ ही लोगों ने बताया कि वह स्थानीय थाना प्रभारी अनिल गुप्ता से परेशांन है प्रशासन से मदद मांगना भी दुश्वार हो गया है इस बार भी गुप्ता जी ने ऐंसा ही व्यवहार किया मदद मांगने पर उन्होंने लोगो को धमकी दे डाली की सभी लोग अपने घर के अंदर रहो कोई बाहर दीखता है तो उसे बंद कर दूंगा और यह पहली बार नहीं है हमेशा की तरह थाना प्रभारी अनिल गुप्ता अपना दबदबा बनाये रखने के लिए ऐंसे ही करते है या तो अपने थाने कोतवाली के सामने चेकिंग लगाकर लोगों को परेशान किया करते है।