देखें video जब CM शिवराज ने जबलपुर कलेक्टर की भरे मंच से ली क्लास

देखें video जब CM शिवराज ने जबलपुर कलेक्टर की भरे मंच से ली क्लास
- विकास कार्यों का CM ने किया लोकार्पण
- जबलपुर के केंद्रीय जेल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी पुण्यतिथि पर बैरेक पहुंचकर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
देखें video- https://www.facebook.com/111571187006513/posts/247282743435356/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश और आत्मनिर्भर जबलपुर को लेकर बड़े आयोजन में शामिल हुए, जहां उन्होंने हर गरीब आदमी को छत देने का वादा किया और प्रदेश शासन की सभी लाभकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का वादा भी किया। इसी के साथ जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को सुरक्षा और भूमाफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे, तभी अचानक जनता से आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर ज़बाब मांगा गया। तो जनता ने भरी आवाज में कहा नहीं बने हैं कार्ड तभी सीएम शिवराज ने जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की क्लास लगा डाली और कहां “कलेक्टर बताए” जल्द से जल्द सभी के संबल योजना आयुष्मान योजना के कार्ड बन जाने चाहिए। यह जिम्मेदारी आपकी है और जनप्रतिनिधि भी कान खोल कर सुन लें आपके क्षेत्र के लोगों की जिम्मेदारी भी आपकी है जल्द से जल्द सभी के काम पूरे करवाएं।

प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक
मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पराक्रम दिवस पर जबलपुर केन्द्रीय जेल परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने नेताजी के बैरक पहुँचकर उनकी शयन पटिट्का पर श्रृद्धासुमन भी अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ बैरक में रखी हुई नेताजी की स्म़ृति प्रतीकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह, विधायक द्वय अजय विश्नोई औरनन्दिनी मरावी, जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की सभापति मनोरमा पटेल, पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, डॉ. जितेन्द्र जामदार, विनोद गोंटिया, अभिलाष पाण्डे, जी.एस. ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा और सुमित्रा बाल्मीक मौजूद थे।




