सभी खबरें
बड़वानी में प्रारंभ हुआ द्वितीय सर्वे, 106 मकानों को किया गया शामिल

बड़वानी में प्रारंभ हुए द्वितीय सर्वे में सम्मिलित किया 106 मकानो को
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- बड़वानी में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को वार्ड क्रमांक 10, 12, 15 के 106 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 514 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 23 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 38 बच्चे पाए गए.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को हुए इस सर्वे के दौरान सर्दी-खांसी – बुखार से पीड़ित कोई नही पाया गया। जबकि 6 लोगो को बीपी से एवं 1 लोगो को शुगर से पीड़ित पाया गया । इस दौरान किसी में भी कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नही पाए गए.



.jpg)
.jpeg)
