जब एसडीएम ने किया औचक़ निरीक्षण

बड़वानी 

बालश्रम निषेध का प्रचार किया जा रहा है पोस्टर – बैनरों से  
कोरोना वायरस के मददेनजर लागू व्यवस्थाओं के मध्य जिले में बालश्रम निषेध नियमो का प्रचार – प्रसार पोस्टरो एवं बैनरों के माध्यम से किया जा रहा है।  शुक्रवार 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर कलेक्टरेट में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर ने उपस्थित लोगो को जहाॅ बालश्रम उन्मूलन में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई, वही नगर के प्रमुख चैराहों पर बैनर, पोस्टर भी लगवाये  ।

एसडीएम ने किया कंटेनमेंट क्षेत्र का दौरा
एसडीएम राजपुर श्री अभयसिंह ओहरिया ने शुक्रवार को भी ठीकरी में बनाये गये कंटेनमेंट क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान उन्होने तहसीलदार एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से चर्चा कर जहा आवश्यक जानकारियाॅ प्राप्त की, वही मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिये।  

ज्ञातव्य है कि ठीकरी एवं पीपरी में कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस पाये जाने पर वहा प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर आवागमन को रूकवाया गया है। इस क्षेत्र में स्थित घरों का सर्वे स्वास्थ्य विभाग का अमला कर सेम्पल एवं काउसंलिंग कर रहा है।

(हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट)

Exit mobile version