खोजें

सिंधिया के बेटे महान आर्यमन कोरोना पॉजिटिव, जय विलास पैलेस में किया होम आइसोलेट

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपने पांव पसारने लगा है। जिसके असर आम से खास व्यक्तियों पर होने लगा है। जिसमें सिंधिया राजपरिवार के युवराज कहे जाने वाले और केंद्रीय मंत्री जयोतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया का नाम भी शुमार हो गया है। महान आर्यमन सिंधिया बुखार और खांसी से पीड़ित है. जिसके चलते बीती शाम उनका कोविड-19 टेस्ट करवाया गया. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से देर रात जारी कोविड-19 रिपोर्ट में महान आर्यमन सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

एहतियात के तौर पर महान आर्यमन सिंधिया को जय विलास पैलेस महल में होम आइसोलेशन में रखा गया है. युवराज महान आर्यमन सिंधिया के साथ ही जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या 15 हो गई है. जनवरी 2023 से लेकर अभी तक 22 मरीज सामने आए है, लेकिन चिंता की बात यह है कि मंगलवार को जहां 7 मरीज सामने आए। तो वही बुधवार रात कोरोना की दस्तक सिंधिया महल में भी हो गई है. CMHO डॉ मनीष शर्मा का कहना है कि कोई मरीज गंभीर हालात में नहीं है। फिर भी सभी पॉजिटिव मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तैयार कराई जा रही है।

Exit mobile version