ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

दिग्गी राजा के बयान पर सिंधिया का पलटवार: कहा- बौखलाहट की दहलीज पर खड़ी है विपक्ष

भिंड। मध्यप्रदेश में दिन बी दिन राजनैतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष के बयान परप पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की बौखलाहट है। दिग्विजय सिंह बो दिन भूल गए जब वह जनसंघ में हुआ करते थे काफी समय हो गया शायद उन्हें अब याद दिलाना होगा कि यह पार्टी एकात्म मानववाद की पार्टी है। सेवाभाव की पार्टी है। यह पार्टी अंत्योदय का लक्ष्य लेकर चलती है। विपक्षी दल बौखलाहट में रात के अंधेरे में मिलने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि सब को पता है जिस तरह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वस्तर पर अपना स्वाभिमान स्थापित कर रहा है इसकी बौखलाहट में विपक्ष अपने आपको कमजोर पा कर हमेशा कुछ न कुछ करता रहता है।

दरअसल भिंड में ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित आरडीएसएस विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण/अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को 64.57 करोड़ की लागत की यह बिजली परियोजना की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम मंच पर सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया,प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया समेत विधायक और नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button