सभी खबरें

सिंधिया एक दिन CM ज़रूर बनते, लेकिन आज बैकबेंचर बन गए, उन्हें वापस लौटकर आना पड़ेगा – राहुल गांधी

नई दिल्ली/भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया 11 मार्च 2020 को बीजेपी में शामिल हो गए थे। साथ ही सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार गिर गई थी। 20 मार्च 2020 को सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और मध्यप्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद जून के महीने में बीजेपी के टिकट पर सिंधिया राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से BJP मे शामिल हुए भले ही एक साल होने वाला हो, लेकिन कांग्रेस और उनके नेता अब तक उन्हें भूला नहीं पाए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिंधिया के पुराने खास दोस्तों में से एक राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है, जिसने दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल मचा दी हैं। राहुल के इस बयान ने BJP में खलबली मचा दी हैं। 

राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे और उन्हें लौटकर वापस यहीं आना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा- सिंधिया कभी हमारी पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में रहते थे लेकिन भाजपा में जाने के बाद वो आज कहां पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिंधिया को लेकर ये बयान दिया। 

राहुल गांधी ने दावा किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो किस हैसियत से रहते थे। लेकिन अब भाजपा में जाने के बाद वो केवल बैकबेंचर बनकर रह गए हैं। भाजपा उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी अगर वो कांग्रेस में रहते तो एक दिन मुख्यमंत्री बनते। लेकिन अब वो भाजपा में अपना वजूद खोज रहे हैं। मैंने उनसे कहा था कि आप मेहनत करिए एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना और वो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं, सिंधिया को ऑफर देते हुए कहा कि कांग्रेस समंदर है, सबके लिए दरवाजे खुले हैं और किसी को आने से पार्टी में कोई नहीं रोकेगा और जो कांग्रेस के विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते हैं उन्हें जाने से भी कोई नहीं रोकेगा। राहुल ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को RSS की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की नसीहत भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button