ग्वालियर का नाम बदलने पर सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, कहा सबसे पहले कांग्रेस बदले अपना नाम

ग्वालियर का नाम बदलने पर सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, कहा सबसे पहले कांग्रेस बदले अपना नाम

 

 आज मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महा अभियान जारी है.इस मौके पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का शुभारंभ किया. उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए आयी एक महिला का तिलक लगाकर स्वागत किया. बताते चलें कि ग्वालियर को लेकर कांग्रेस नेता ने नाम बदलने की मांग उठाई थी जिस पर आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सबसे पहले अपना नाम बदलने की जरूरत है.

इस दौरान सिंधिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ की वैक्सीनेशन अभियान के समर्थन में की गई अपील पर कहा- कमलनाथ जी को साधुवाद.. देर आए दुरुस्त आए.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टीकाकरण पर कहा- आज विश्व योग दिवस पर PM मोदीजी और CM शिवराज जी के नेतृत्व में MP में 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन कराएंगे. जिले में 50 हज़ार लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य भी पूरा करेंगे.

 

 इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा की जो लोग टीकाकरण को लेकर भ्रम फैला रहे थे वह खुद टीका लगवाने दौड़े दौड़े आ रहें हैं.

Exit mobile version