तो आखिर "महाराज" ने दिखा दिया "शिवराज" को अपना असली चेहरा, इस वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचेंगे सिंधिया
.jpeg)
तो आखिर “महाराज” ने दिखा दिया “शिवराज” को अपना असली चेहरा, इस वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचेंगे सिंधिया
तो आखिर “महाराज” ने दिखा दिया “शिवराज” को अपना असली चेहरा, इस वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचेंगे सिंधिया
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें तेज़ हैं. कैबिनेट में हो रहे टालमटोल से ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी साफ नजर आ रही है. बीते कई दिनों से वह लगातार प्रयासरत हैं कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार हो पर शिवराज सिंह चौहान जाने किस बात का इंतजार कर रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि हर हाल में तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत नए मंत्रिमंडल में शामिल हो..
अब सिंधिया अपनी नाराजगी और मांग राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे.
मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी नहीं होने से सभी सिंधिया समर्थक मंत्रियों में नाराजगी है उनका कहना है कि दबाव डालने के लिए वह मंत्रियों से त्यागपत्र ले लें।
और इन इस्तीफे के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज सिंह चौहान पर दबाव डालें.
मंत्रिमंडल में देरी होने को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की वजह से और वैक्सीनेशन की तैयारी की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है तो वही महाराज समर्थक मंत्रियों को लग रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दरकिनार कर रहे हैं. ऐसे में वह अपना त्यागपत्र देने को तैयार है. कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो.
जबकि भाजपा नेता ने कहा है कि सिंधिया की उपेक्षा पार्टी द्वारा नहीं की जाएगी. तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के मंत्रिमंडल में वापसी के साथ-साथ सिंधिया निगम मंडल में इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया की बेहतरीन जगह चाहते हैं..
अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि शिवराज सिंह चौहान इनकी सभी मांगों को पूरी कर पाते हैं या नहीं….




