राज्यसभा में "राजा"-"महाराजा" ने ली शपथ, मगर अलग-अलग पार्टी से

राज्यसभा में “राजा”-“महाराजा” ने ली शपथ, मगर अलग-अलग पार्टी से
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- राज्यसभा में आज दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने शपथ ग्रहण की.
राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए निर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 सदस्यों ने बुधवार यानि आज उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaih Naidu) ने अपने चेंबर में ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चुने गए सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solanki)कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge), शिवेसना से प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chatruvedi) और जदयू से हरिवंश (Harivansh) इत्यादि शामिल हैं.
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए पिछले माह चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं।
बताते चलें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए संसद का सत्र नहीं चलाया जा रहा है। शपथ ग्रहण का आयोजन हाउस चैंबर में निश्चित किया गया है. यही पर सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है.इस शपथ ग्रहण के दौरान Social Distancing का ख़ास ध्यान रखा जा रहा है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पार्टी का आभार व्यक्त:-
आज राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ली। प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मप्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व व सभी विधायक साथियों का आभार, जिन्होंने मुझे राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।





