.jpg)
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया था। अब धीरे-धीरे कई सारे संस्थान खुलने लगे हैं, लेकिन सरकार ने स्कूलों के खुलने पर अभी भी रोक जारी रखी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी है।
कोरोना वायरस को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 7 जून तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। इसके बाद शनिवार को नई अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई कि आप सभी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। इसकी मुख्य वजह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को माना जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर कहा है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए ही 30 जून तक अवकाश घोषित रहेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में करुणा का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश में अब तक 8996 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि इनमें से 5878 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं 384 लोगों की मौत हो चुकी है पुलिस चौकी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है।