.jpeg)
MP: स्कूल शिक्षा विभाग का फैसला:- 15 अप्रैल तक बंद रहेंगी एक से आठवीं तक की कक्षाएं,
भोपाल :- Corona को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए बड़ा फैसला लिया.
15 अप्रैल तक एक से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. इससे पहले 31 मार्च तक स्कूलों को बंद किया गया था.
नवी और ग्यारहवीं की क्लासेस पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से संचालित की जा सकेंगी. हालांकि इसमें पेरेंट्स की सहमति की जरूरत होगी.
इस नये आदेश को स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय गोयल ने मंगलवार को जारी किए हैं.
यह आदेश सभी कलेक्टरों को जारी कर दिए गए हैं.
कोरोना को देखते हुए छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद की गई हैं. सरकार ने नौवीं से बारहवीं के स्कूलों को खोलने की सशर्त अनुमति देते हुए कहा है कि स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा. शिक्षक और विद्यार्थी सभी को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा. इसी के साथ पेरेंट्स की अनुमति के बिना कोई भी छात्र स्कूल नहीं आ सकेंगे.