मध्यप्रदेश में अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, सरकार ने दिए आदेश

मध्यप्रदेश में अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, सरकार ने दिए आदेश

 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में अब स्कूल और कॉलेजों को 100% क्षमता के साथ खोला जाएगा सरकार ने शनिवार को इसके आदेश दिए हैं.

मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है. इसमें राज्य के गृह विभाग द्वारा तैयार एमपी कोरोना गाइडलाइंस (MP Corona Guidelines) का भी उल्लेख किया गया है. यानी उन सुरक्षा नियमों का जिनका पालन सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को स्कूल्स और हॉस्टल्स में करना होगा.

 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश सरकार के अधिकारी ने बताया क्लास 1 से लेकर 12 तक सभी स्कूलों, आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों को पूरी उपस्थिति के साथ तत्काल खोले जाने का आदेश दिया जा चुका है.

स्कूल कॉलेजों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

जैसे – क्लास के दौरान भी मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, समय-समय पर हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

बताते चलें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सभी कोरोना प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी. सिर्फ नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा 

Exit mobile version