अमित शाह ने कहा है पीएम मोदी की अकल मार रखी है लोगों ने, राज्यपाल सत्यपाल मलिक का वीडियो वायरल,

अमित शाह ने कहा है पीएम मोदी की अकल मार रखी है लोगों ने, राज्यपाल सत्यपाल मलिक का वीडियो वायरल,
नई दिल्ली:- मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने कहा कि जब वो कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने पहुंचे तो उनसे उनकी बहस हो गई और पांच मिनट के अंदर ही दोनों नेताओं के बीच झगड़ा हो गया.
सत्यपाल मलिक ने रविवार को हरियाणा के दादरी में एक सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिला तो मेरी पांच मिनट में ही उनसे लड़ाई हो गई. वो बहुत घमंड में थे. जब मैंने उनसे कहा, हमारे 500 लोग मर गए, तो उन्होंने कहा, मेरे लिए मरे हैं? मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे, क्योंकि आप राजा जो बने हुए हो, इसको लेकर मेरा उनसे झगड़ा हो गया.
मलिक ने आगे कहा, “पीएम ने कहा अब आप अमित शाह से मिल लो, जिसके बाद मैं अमित शाह से मिला.” उन्होंने कहा कि जब एक कुत्ता भी मरता है तो प्रधानमंत्री शोक संदेश भेजते हैं लेकिन किसानों की मौत पर वो चुप रहे.
सत्यपाल मलिक ने आगे बताते हुए कहा कि अमित शाह ने यह बात कही कि “मैं अमित शाह से मिला। उसने कहा- सतपाल इसकी (नरेंद्र मोदी) की अकल मार रखी है लोगों ने,
तुम बेफिकर रहो, मिलते रहो, ये किसी न किसी दिन समझ जाएगा।”
https://twitter.com/srinivasiyc/status/1477870351497396224?t=OOOkx6cpM-D-eB9YlNa7EA&s=19
किसानों के मुद्दे पर मुखर होते रहे हैं सत्यपाल मलिक :-
बताते चले कि लगातार सत्यपाल मलिक किसानों के मुद्दे पर मुखर होते रहे हैं.किसानों की लंबित मांगों पर मलिक ने कहा, “हमें एमएसपी पर क़ानूनी गारंटी पाने के लिए उनकी मदद चाहिए न कि कुछ ऐसा करें जिससे सब ख़राब हो जाए.”
सत्यपाल मलिक कृषि क़ानूनों को लेकर कई बार केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं. नवंबर में जयपुर में एक कार्यक्रम में किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था कि जब भी वो इस मुद्दे पर बोलते हैं तो उनको आशंका होने लगती है कि दिल्ली से कुछ ही दिनों में बुलावा आ जाएगा
विपक्षी दल के नेताओं ने सत्यपाल मलिक के वायरल वीडियो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घेरना शुरू कर दिया है




