सभी खबरें

सतना : महिला सशक्तीकरण हेतु की गई पहल को महिलाएं हमेशा याद रखेंगी- राज्यमंत्री पटेल जिले के 414 स्वसहायता समूहों को 4 करोड 52 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित 

महिला सशक्तीकरण हेतु की गई पहल को महिलाएं हमेशा याद रखेंगी- राज्यमंत्री  पटेल
जिले के 414 स्वसहायता समूहों को 4 करोड 52 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित 

सतना से सैफी खान की रिपोर्ट :- सतना प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण सप्ताह के पांचवे दिन प्रदेश की महिला स्वसहायता समूहों को 150 करोड रूपये के बैंक ऋण रविवार 20 सितम्बर को भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री  शिवराज चौहान द्वारा महिला स्वसहायता समूहों को वितरित किया गया। 
      प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल के मुख्यातिथ्य में स्वसहायता के ऋण वितरण का जिलास्तरीय कार्यक्रम एन0आई0सी0 कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। राज्यमंत्री  पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह द्वारा की गई इस पहल को महिलाएं हमेशा याद रखेंगी। महिलाएं सशक्त होकर खुशहाल जीवन व्ययतीत कर रही हैं। 
           राज्यमंत्री ने बताया कि सतना जिले की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा मास्क निर्माण, सेनेटाईजर निर्माण, सिलाई कार्य के अलावा 15 तरह के विभिन्न व्यवसाय कर समूहों की आमदनी बढाई गई है तथा  महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं। जिले में 414 महिला स्वसहायता समूहों को 4 करोड़ 52 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया है। जिनमें प्रतीक स्वरूप विष्णु, महिमा, आत्मा, ज्ञान एवं सीता महिला स्वसहायता समूह बारीखुर्द को एक-एक लाख रूपये की ऋण राशि के चैक राज्यमंत्री  पटेल द्वारा वितरित किए। इस मौके पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऋजु वाफना, जिला परियोजना प्रबंधक  प्रमोद शुक्ला मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रबंधक  रंजना त्रिपाठी, सोहावल की  श्वेता सिंह, अवधेश सिंह उपस्थित थे। 
       एनआईसी कक्ष में आनलाइन वीडियो कान्फेसिंग के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित महिलाओं को शसक्तिकरण किये जाने से महिलाएं हमेशा याद रखेगी। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, स्वसहायता समूहों एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह प्रदेश के राज्यमंत्री  पटेल को सीईओ  बाफना ने भेट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button