सतना :- केंद्रीय जेल परिसर एवं जेल कॉलोनी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

सतना/मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट:-  केंद्रीय जेल सतना में इंदौर से आए हुए दो वंदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण केंद्रीय जेल परिसर एवं जेल कॉलोनी (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को छोड़कर ) प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। यह आदेश 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।

 जेल परिसर के मुख्य रास्ते को छोड़कर शेष सभी रास्ते को सील कर दिया गया है. आवागमन के लिए सिर्फ एक ही मार्ग उपयोग किया जाएगा. 

Exit mobile version