सभी खबरें

सतना : कलेक्टर द्वारा प्रायवेट कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

कलेक्टर द्वारा प्रायवेट कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण
    सतना से सैफी खान की रिपोर्ट : – कलेक्टर  अजय कटेसरिया द्वारा सोमवार को जवाहर नगर स्थित बूटीबाई अग्रवाल विद्या सदन में बनाए जा रहे प्रायवेट कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर की जा रही व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीएमएचओ, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
      निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कोरोना केयर सेंटर में 9 प्रायवेट रूम, 30 बेड सस्पेक्टेड मरीजों के लिए तथा 20 बेड पॉजीटिव मरीजों के लिए रहेंगे। साथ ही एक व्हीआईपी कक्ष भी बनाया गया है। प्रायवेट कोविड केयर सेंटर में एसी, टीव्ही, सीसीटीवी कैमरें, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ सहित विभिन्न व्यवस्थायें की जा रही हैं। यह कोविड केयर सेंटर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button