
शाहरुख़ ख़ान के प्रसंशको को लम्बे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार है. मगर अब लगता है कि उनका यह इंतज़ार ख़त्म होने को है.
दरअसल सोशल मीडिया पर बात चल पड़ी है कि शाहरुख ख़ान तमिल निर्देशक एटली की फिल्म में नज़र आएँगे. जिसको शाहरुख ख़ान प्रोड्यूस करेंगे. ख़बर है कि ख़ान के बर्थडे पर इस बात की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. जो कि दो दिन बाद यानि 2 नवंबर को है. बता दें कि शाहरुख की पिछली फिल्म जीरो थी.