कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की सरकार को बड़ी चेतावनी, 2 दिन में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह 

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की सरकार को बड़ी चेतावनी, 2 दिन में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह 

इंदौर:- इंदौर में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर और भोपाल से सामने आ रहे हैं इसी बीच इंदौर से कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन 2 दिन में ऑक्सीजन व इंजेक्शन की व्यवस्था नही करता है तो मैं संजय शुक्ला राजबाड़ा पर आत्मदाह करूंगा, मैं जनता को मरते हुए नही देख सकता.

 संजय शुक्ला के ऐलान के बाद खलबली मच गई है.

बिगड़ते हालातों को बयां करते हुए कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार का साथ नहीं मिलने का भी आरोप लगाया.

 वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शहर में लाशों के ढेर लग रहे हैं लेकिन शहर के मंत्री और भाजपा विधायक नदारद हैं। इन दिनों हालात बहुत बुरे हैं और सत्ताधारी व जनप्रतिनिधि घरों में दुबके पड़े हैं। उनका आरोप था क‍ि कलेक्टर एडीएम मेरे फोन नहीं उठाते। मैं उनसे विनती करता हूं कि कांग्रेस बीजेपी से ऊपर उठकर शहर में बीमारों की मदद के लिए आगे आएं। सभी साथ में आए तो हम साथ मिलकर इस संकंट से शहर और हमारी जनता को बाहर निकाल सकेंगे।

Exit mobile version