मंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, विधायक संजय शुक्ला ने कहा " तुलसी सिलावट दें इस्तीफ़ा

मंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, विधायक संजय शुक्ला ने कहा ” तुलसी सिलावट दें इस्तीफ़ा

 

 

इंदौर:- इंदौर में तुलसी सिलावट की पत्नी का नाम आने के बाद कांग्रेस अब लगातार सिलावट पर हमलावर हो रही है. कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि मंत्री का परिवार इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहा है. मंत्री इस्तीफा दे.

 

Remdesivir मामले में बड़ा खुलासा, मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का नाम आया सामने:-

Remdesivir injection की कालाबाजारी मामले में अब मंत्री की पत्नी का नाम सामने आया है.

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाडरिया की गाड़ी के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल के बड़े दावे ने हलचल मचा दी है.

पुनीत का कहना है कि मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने injection दिए थे.उसने यह बात भी कहीं कि वह कई लोगों को मंत्री के वहां से injection दिलवा चुका है.

इस मामले को लेकर PC Sharma ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी में धराये आरोपी ने खुलासा किया है कि… 

 

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर ने दिये थे इंजेक्शन॥ 

 

यह बहुत गंभीर आरोप हैं, जब तक जांच पूरी न हो जाये तब तक मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए…

Exit mobile version