जल्द ही आएगी सानिया मिर्ज़ा की बायोपिक,टेनिस स्टार हैं बेहद एक्साइटेड

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- खबर आई है कि बहुत जल्द ही टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) पर फिल्म बनने वाली है। जिसके लिए सानिया मिर्ज़ा बेहद उत्साहित हैं। सानिया मिर्ज़ा अपने जीवन पर आधारित फिल्म को जल्द ही बड़े परदे पर देखना चाहती हैं।
पिछले साल यह घोषणा हुई थी कि युगल में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने रोनी स्क्रूवाला की आरएसपीवी मूवीज के साथ करार किया है।

महिला खिलाड़ी ने कहा कि मैं बेहद उत्साहित हूँ अपने जीवन पर आधारित फिल्म को लेकर।
सानिया ने कहा कि “मुझे फिल्म निर्देशकों के साथ खास बातचीत करनी थी इसीलिए मैं मुंबई में थी” साथ ही साथ अपने जीवन सम्बन्धी बातें बताते हुए बताया कि मैंने अपनी ज़िंदगी अपनी बनाई शर्तों पर जी है।
उन्होंने बताया कि जिसने भी मेरे जीवन को करीब से देखा है वो मुझे बेहतर तरीके से जानते हैं। सानिया ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए अपनी कहानी को किसी के समक्ष कहना और लोगों को उसे देखना बेहद रोमांचक है।

Exit mobile version