हमारे नेता हमें छोड़ गए, बहुत ख़राब दौर से गुज़र रही हमारी पार्टी : सलमान खुर्शीद 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी पर जताई आपत्ति 

पार्टी कड़े संघर्ष के दौर से गुजर रही है और अपना भविष्य तक तय नहीं कर पा रही है : सलमान खुर्शीद 

हाल ही में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अपनी ही पार्टी पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि कांग्रेस की जो मौजूदा स्थिति है, उसमें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीतने की संभावना कतई नहीं है | पार्टी कड़े संघर्ष के दौर से गुजर रही है और अपना भविष्य तक तय नहीं कर पा रही है | उनका कहना है कि हमारी सबसे बड़ी समस्या है कि हमारे नेता (राहुल गांधी) हमें छोड़ कर चले गए | उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अब भी पार्टी की निष्ठा है | उनके जाने के बाद यह एक प्रकार का खालीपन सा है |  

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने पार्टी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से पार्टी पर बढ़ा संकट आ गया है | उनके इस फैसले की वजह से पार्टी हार के बाद महत्वपूर्ण आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पा रही है | हम विश्लेषण के तहत भी एकजुट नहीं हो पा रहे हैं | हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे? खुर्शीद का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसे स्तर पर पहुंच चुकी है कि न केवल आगामी विधानसभा चुनावों में बल्कि यह अपना भविष्य तक तय नहीं कर पा रही है |

 इसके अलावा, सलमान खुर्शीद का कहना है कि वह पार्टी प्रमुख की अस्थाई व्यवस्था से खुश नहीं है | राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है | उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी जल्दबाजी में पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ गए हैं | उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें विश्वास नहीं है कि हम लौटेंगे | लौटने के लिए पूरी तैयारी हो जाए, इसके लिए पार्टी को तुरंत कुछ अहम् कदम उठाने पड़ेंगे |

Exit mobile version