"कभी ईद कभी दिवाली" मूवी की घोषणा, पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान

नई दिल्ली : आयुषी जैन : सलमान खान की आने वाली धमाकेदार मूवी इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है. जी हाँ हम बात कर रहे है सलमान की मूवी 'राधे' की. जिसके लिए फैंस काफी बेक़रार है. 
जबकि साल 2021 के ईद के लिए भी सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा हो चुकी है. जिसमे सलमान खान के साथ एक बार फिर यंगेस्ट एक्ट्रेस नज़र आएगी यानि सलमान खान बड़े परदे पर एक बार फिर छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमॅन्स करते दिखेंगे, वैसे तो सलमान ने कई नई कमर्स एक्ट्रेस को अपने साथ काम कराके उनके करिएर में मदद दी है इस बार सलमान पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

बात करें, अभिनेत्री पूजा हेगड़े की तो उन्होंने एक बड़ी फिल्म से अपने करिअर की शुरुवात की थी. लेकिन फिल्म पिटने के बाद उनका करियर डूबता नज़र आने लगा. हालांकि इसमें एक खास बात ये भी है कि पूजा हेगड़े ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहेनजो दारो' से करियर का आगाज किया था. उन्होंने ऋतिक रोशन के अपोजिट अपना पहला किरदार निभाया था.

ऋतिक के साथ काम करने के बाद पूजा हेगड़े को अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला. अब वो सलमान खान की अभिनेत्री बनने जा रही हैं. पूजा करियर में अब तक बड़ी फिल्में रही हैं. पहली फिल्म बजट के लिहाज से बड़ी थी. 'हाउसफुल 4' ने कमाई शानदार की. अब उन्हें सलमान खान के साथ ईद पर आने का मौका लग रहा है.

Exit mobile version