
- बिग बॉस में सलमान खान की एंट्री
- “संकट में जंगल, फैलेगा दंगल पे दंगल
- कंटेस्टेंट्स के लिए कठिन समय
मुंबई : होने वाली है बिग बॉस में सलमान खान की एंट्री, जिसका फैंस पलके बिछाये इन्तजार कर रहे हैं रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के होस्ट के तौर पर सलमान शो में वापसी करेंगे। अगस्त में, शो का ओटीटी वर्जन, बिग बॉस ओटीटी, करण जौहर के साथ इसके होस्ट के रूप में लाइव हुआ था।बता दें की एक्टर सलमान खान रविवार को बिग बॉस 15 के एक नए प्रोमो में दिखाई दिए। प्रोमो से पता चला कि बिग बॉस 15 के घर में पैर रखने से पहले कंटेस्टेंट्स को एक जंगल पार करना होगा। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, “संकट में जंगल, फैलेगा दंगल पे दंगल! क्या आप तैयार हैं बिग बॉस 15 के लिए?”
वीडियो में रेखा की आवाज ने सलमान का स्वागत किया
प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान बोलने वाले पेड़ के पास बैठे हैं, जिसे वो 'विश्वसुन ट्री' कहकर बुलाते हैं। वीडियो में रेखा की आवाज ने सलमान का स्वागत किया और खुलासा किया कि वो पिछले 15 सालों से उनका इंतजार कर रही हैं, सलमान ने पूछा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं विश्वसुन ट्री, लेकिन यहीं कहीं था बिग बॉस का घर कहीं नजर नहीं आ रहा था।” ट्री ने जवाब में कहा, “इस बार घर वालों को पहले ये जंगल करना होगा पर तब जाके खुलेंगे बिग बॉस के द्वार।”
सलमान ने कैमरे से बात करते हुए, कहा, “आप सभी को बहुत हंसी आएगी क्योंकि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए कठिन समय होगा।” उन्होंने इसे एक पंचलाइन के साथ खत्म किया, “संकट-ए-जंगल, फैलेगा दंगल पे दंगल।” , तो अब बिग बॉस का दंगल आने वाले समय में कैसा होगा इसे देखना बहुत ही रोमांचिक होगा |