टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हुए सलमान और कटरीना, अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी शूटिंग 

मुंबई :पिछले काफी वक्त से सलमान और कटरीना अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म के साथ एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में सलमान को कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। साथ ही इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कटरीना धांसू एक्शन करते दिखेंगे। इसके लिए दोनों ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ  की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग अब रूस में होगी। सलमान और कटरीना 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ के 150 कास्‍ट और क्रू मेंबर्स के साथ बुधवार को रूस के लिए उड़ान भरी है । 

बता दें कि रूस के अलावा फिल्म की शूटिंग अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी।  फिल्म के 5 अलग-अलग एक्‍शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, “टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्‍ट्र‍िया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्‍लान किया गया है। आपको बता दें फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है। बाकी शूटिंग अब रूस में होगी। खबरों के मुताबिक मनीष के नेतृत्व में निर्देशन टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है। आदित्य चोपड़ा का साफ कहना है कि शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से ही होनी चाहिए। सलमान और कैटरीना पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कुछ देशों में शूटिंग के लिए जाएंगे। कोरोना महामारी के बावजूद आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने 'टाइगर 3' को एक शानदार ड्रामेटिक फिल्म बनाने की तैयारी की है।  फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीन फिल्माएं जाएंगे,  जो पहले कभी नहीं देखे होंगे। 

Exit mobile version