खोजें

चुनावी तैयारियों में लापरवाही बरतने पर 5 BLO और सुपरवाइजर का कटेगा वेतन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही ग्वालियर में तैयारियों के काम में लापरवाही वरतने पर कलेक्टर के आदेश पर 5 बीएलओ और 5 सुपरवाइजर का दो- दो दिन का वेतन काटने के जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने निर्देश दिए है। काम के प्रति उदासीन रवैया पाए जाने के कारण कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने भितरवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से ईपी, जेंडर रेशियो के साथ 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी काम की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने इस काम में बीएलओ से एक- एक कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान पाँच बीएलओ और 5 बीएलओ सुपरवाइजर की विशेष लापरवाही सामने आई। जिस पर इन सभी के दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Exit mobile version