सभी खबरें

सज्जन और नरोत्तम की हुई मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज़… 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है, लगातार देखा जा रहा है कि पक्ष विपक्ष में वाद विवाद चालू है डॉन ही दाल के नेता बयान बाजी करते आए दिन देखे जाते हैं. इस बीच एक मुलाकात का सिलसिला सामने आ रहा है, जहां गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं इस बीच सियासत गरमाई हुई है कि उनकी इस मुलाकात के पीछे क्या राज है उनके बीच क्या बात हुई हैं इसको लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. हाल ही में कुछ कुछ दिनों पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात लगातार अजय सिंह से हो रही थी उस समय भी उस मुलाकात को लेकर अलग-अलग धारणाएं सामने आ रही थी कि कहीं यह मुलाकात का कनेक्शन राजनीति से तो नहीं है लेकिन कुछ दिनों बाद अजय सिंह ने ट्वीट कर यह साफ कर दिया था की उनका इस मुलाकात से राजनीतिक कोई संबंध नहीं है वह कांग्रेसी थे और कांग्रेसी ही रहेंगे. 

मिश्रा ने दी सफाई 
मुलाकात के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया की राजनीति को लेकर इस मुलाकात के पीछे कोई बात नहीं है, सज्जन सिंह वर्मा उनके बड़े भाई जैसे हैं उनके मित्र हैं और यह मुलाकात एक मित्रता के नाते हुई है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई सारे नेताओं से सदन में मुलाकात होती है, बातचीत होती है. जिससे मित्रता के संबंध होना स्वाभाविक है जिसका राजनीती से कोई संबंध नहीं होता है. साथ ही सज्जन सिंह वर्माने भी सफाई देते हुए कहा कि यह इत्तेफ़ाक़ की बात है कि हम दोनों ही भोपाल में मौजूद थे, जिससे हमारी सौजन्य भेंट हुई. 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button