कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का आरोप, दलितों का है दुर्भाग्य, थावरचंद गहलोत को हटाकर महाराजा को मंत्री बना रही मोदी सरकार

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का कहना, दलितों का है दुर्भाग्य, थावरचंद गहलोत को हटाकर महाराजा को मंत्री बना रही मोदी सरकार
देश में मोदी क्या बनने को लेकर लगातार हलचल तेज है इसी बीच मंत्रियों का इस्तीफा देना शुरू हो गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मोदी कैबिनेट में सबसे आगे हैं.
इसी बीच मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने क्या ब्लैक रफ्तार को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट दलितों के लिए दुर्भाग्य है.दलित थावरचंद गहलोत को हटाकर महाराजा सिंधिया को मंत्री बना मोदी सरकार मंत्री बना रही है..
यहां देखें वीडियो:-
https://twitter.com/brajeshabpnews/status/1412708129855315968?s=19
अब मोदी कैबिनेट विस्तार को कहीं ना कहीं जातीय समीकरण से जुड़ा जा रहा है फिलहाल आज शाम 6:00 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि किसे कौन सा मंत्री पद मिला है.
कैबिनेट से पहले इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शिक्षा मंत्री निशंक ने स्वास्थ्य खराब को बताई इस्तीफे की वजह
आज शाम 6:00 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है बताते चले कि मोदी के नए कैबिनेट के लिए लगभग 43 लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं.
इसी बीच इस्तीफे की झड़ी लग गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया है इस्तीफा देने की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य को बताया है.स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस्तीफ़ा दिया हैं.
उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दिया है.
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में युवाओं को मंत्री पद देने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. कैबिनेट की तस्वीर लगभग लगभग साफ हो चुकी है. मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे,हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं.
इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया है. बता दे ज्योतिरादित्य सिंधिया वही दिग्गज नेता है जिनकी वजह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ 18 महीने में गिर गई और भाजपा की सरकार बनी तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.




