सिद्ध स्थल शिव मंदिर बाबा ताल पहुंचे संत सीता शरण जू महाराज, यज्ञ में आने का भगवान भोलेनाथ को दिया निमंत्रण

सिहोरा:- शिव मंदिर बाबा ताल के पास आयोजित हो रहे विश्व शांति श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सिद्धन धाम के संत 1008 बाल संत जी महाराज और संत सीताशरण जो महाराज के आगमन पर भक्तों ने अगवानी की सबसे पहले उन्होंने सिद्ध पीठ स्थल शिव मंदिर बाबा ताल में करीब आधे घंटे तक भोलेनाथ की उपासना की तथा प्रभु को यज्ञ में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया नगर में आयोजित हो रहे इस महाकुंभ में आने वाले हजारों भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखते हुए करीब डेढ़ दर्जन समितियों का गठन किया गया जिसमें आवास भोजन भंडार विद्युत यज्ञशाला मीडिया प्रचार प्रसार पेयजल साफ-सफाई मेला अतिविशिष्ट लोगों के आगमन प्रसाद वितरण सहित अन्य समितियां संत जी के निर्देशन में गठित की गई जो पूरे यज्ञ की कमान संभालेगी दोपहर में प्रशासन के मुखिया एसडीएम आशीष पांडे तहसीलदार राकेश चौरसिया एसडीओपी प्रभात शुक्ला सीएमओ जय श्री चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने यज्ञ स्थल का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया।




