सभी खबरें

साईंखेड़ा : थाना के अन्तर्गत हुई चोरी का खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी  गिरफ्तार

साईंखेड़ा थाना के अन्तर्गत हुई चोरी का खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी  गिरफ्तार

थाना साईंखेड़ा अप. क्र. 288/2020 धारा 457,380 भा.द.वि.

 नाम पता आरोपी 
1 : – कपिल पिता राजेंद्र मेहरा उम्र 19 साल निवासी शांति नगर साईं खेड़ा
2 : – भैया जी उर्फ भज्जू पिता दीना कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी शांति नगर साईं खेड़ा ।
 मशरूका : – 
3 एंड्राइड मोबाइल 
2 की पैड मोबाइल कीमती 40900 

साईंखेड़ा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट : –  घटना का विवरण –  थाना  साईं खेड़ा में दिनांक 01/10-2020 की रात्रि में 3.30 बजे ब्लॉक ऑफिस के पास  शिव मोबाइल शॉप साईं खेड़ा में दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल फोन नगदी रकम कुल ₹40900 रू की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया थाना साईं खेड़ा मे प्रार्थी राम शंकर पटेल निवासी बांसखेड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 आईपीसी का मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  नरसिंहपुर  अजय सिंह भा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश तिवारी , एसडीओपी गाडरवारा  सीताराम यादव द्वारा  आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतू  आदेशित किए जाने पर थाना प्रभारी साईं खेड़ा उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित की  जाकर  दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी कपिल मेहरा के दाहिने हाथ पर बने टैटू के निशान के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई सूचना पर  आरोपी कपिल मेहरा को पकड़ा गया दाहिने हाथ में बने टैटू का मिलान  सीसीटीवी कमरे में दिख रहे अज्ञात आरोपी से  करने एवं आरोपी कपिल से पूछताछ में उसके द्वारा भैया जी उर्फ  भज्जू  कुशवाहा के साथ मिलकर मोबाइल शॉप से रात में घुस कर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी कपिल मेहरा एवं आरोपी भैया जी उर्फ भज्जू के कब्जे से 2 नग  कीपैड मोबाइल एवं 3 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती ₹40900रू. जप्त कर प्रकरण में आज दिनांक 02/10 /2020 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय  गाडरवारा पेश किया जाता है                       
  उल्लेखनीय भूमिका – चोरी का खुलासा एवं आरोपी गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक सुधीर, यादव ,आरक्षक रामगोपाल, आरक्षक महेंद्र ,आरक्षक हल्केवीर की सराहनीय भूमिका रही।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button