MLA रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले पर लगाई बुलडोजर की कतार, किया "मामा" का अनोखा स्वागत
भोपाल : आज यानी 23 मार्च को शिवराज सिंह ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके चौथे कार्यकाल के 2 साल पुरे होने पर भाजपा के दिग्गज विधायक ने उनका जोरदार और अनोखा स्वागत किया। दरअसल, इन दिनों शिवराज सिंह की छवि अब मामा बुलडोजर के रूप में बनाई जा रही है।
इसी कड़ी में आज भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने आवास पर सीएम का अनोखे तरीक़े से स्वागत किया। बता दे कि विधायक रामेश्वर शर्मा ने मालवीय नगर स्थित अपने बंगले पर बुलडोजर की एक लंबी लाइन खड़ी कर दी। यहां शिवराज पहुंचे तो उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बेटी, मां, बहनों की तरफ गलत नजर उठाता है, उसके लिए सामान्य सजा पर्याप्त नहीं है। जमानत हुई और फिर आ गए, अब हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि अपराधी कांप जाएंगे। कानून सजा देगा, लेकिन बुलडोजर भी चलेगा।
बता दे कि सीएम शिवराज इन दिनों एक्शन मोड़ पर है, वो लगातार अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्यवाई कर रहे है। हालही में कई अपराधियों के आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज का बुलडोजर भी चला है। यही वजह है कि अब शिवराज को “बुलडोजर मामा” के नाम से भी जाना जा रहा है।