
साईंखेड़ा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट : – साईंखेड़ा नगर में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए साईं खेड़ा नगर के व्यापारी और गणमान्य नागरिकों की सराहनीय पहल से नरसिंहपुर जिले में सराहना हो रही है बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए साईं खेड़ा नगर के लोगों ने 3 दिन के लिए
स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया है जिसका समर्थन करने के लिए गाडरवारा तहसील के अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम राजेश शाह डीएसपी सीताराम यादव सहित पूरा प्रशासनिक अमला साईं खेड़ा नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जुट गया है व्यापारियों द्वारा नगर की जनता से आव्हान किया गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घरों में रहें सुरक्षित रहें जरूरत पड़ने पर घरों के बाहर निकले मास्क लगाकर और शब्द स्टैंड का पालन करें l