सागर : महिला पुलिस ने एक महिला को बेटी के सामने जमकर पीटा, चीख-पुकार सुन लग गई भीड़, ये था मामला

मध्यप्रदेश/सागर : मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोरोना से बचाव के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिर्फ ज़रूरी सेवाओं में छूट दी गई हैं। वहीं, पुलिस भी जनता को लगातार कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवा रहीं हैं। हालांकि इसी दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा भी जनता के सामने आ रहा हैं।
मामला सागर से सामने आया है जहां पुलिस का अमानवीय चेहरा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
जहां कोरोना कर्फ्यू के बीच मास्क न लगाने पर एक महिला को महिला पुलिस आरक्षक ने बेटी के सामने जमकर पीटा। उसके बाद उस पर मामला भी दर्ज कर लिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने महिला आरक्षक को भी लाइन अटैच कर दिया।
जानकारी के मुताबिक लेडी कॉन्स्टेबल अर्चना डिम्हा टीम के साथ गांधी प्रतिमा के पास कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर नजर रख रही थीं। इस बीच उन्हें रेखा अहिरवार बिना मास्क के जाते हुए दिखाई दी। अर्चना ने जब रेखा को टोका तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला आरक्षक ने महिला को पीट दिया।
इधर, सड़क पर मां-बेटी की चीख-पुकार सुन भीड़ लग गई।महिला लगातार पुलिस का विरोध करती रही और गाड़ा में नहीं बैठी। वहीं, पुलिस ने मां-बेटी पर विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। जबकि दूसरी ओर, लेडी कांस्टेबल और एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।

.jpg)


