सभी खबरें

सागर अहिरवार मामला : कांग्रेस के वादे पर भाजपाइयों की मांग ,क्या ऐसे दोगे न्याय!

 सागर : बदमाशों द्वारा जिंदा जलाए जाने के बाद धन प्रसाद अहिरवार की मौत होने और सरकार से न्याय नहीं मिलने के विरोध में भाजपा आज दोपहर से आंदोलन कर रही है। यह आंदोलन दोपहर 12:00 बजे से पीली कोठी के बाजू वाले मैदान में हो रहा है। आंदोलन की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो कर रहें हैं।  इस आंदोलन की तैयारी के लिए सोमवार को जिला स्तरीय बैठक भी की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा था कि अहिरवार ने प्रशासन से बार-बार शिकयत की थी। लेकिन उसकी शिकायत पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं की इसी का नतीजा है कि गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने उसे जिंदा जला दिया। जब भाजपा को इस घटना के बारे में पता चला तब से भाजपा सरकार पर लगातार दबाव बना रही है।
पहले यह धरना प्रदर्शन भगवान गंज में प्रस्तावित थी, लेकिन परमिशन नहीं मिलने के चलते इसे पीली कोठी में करना पड़ा।  जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
इधर मृतक की पत्नी ने नेता अनिल पर आरोप लगाया है कि वह दवाब बनाकर भाजपा नेताओं के खिलाफ उससे बुलवाना चाह रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने मेरा पूरा सहयोग किया है। मेरे पति के इलाज के लिए सहयोग किया।   मुझसे मेरे होने वाले बच्चे के बारे में भी सबूत मांगा जा रहा है कि वह किसका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button