सभी खबरें

सागर : जानलेवा सिस्टम! ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 कोरोना संक्रमित मरीज़ो की मौत, जमकर हुआ हंगामा 

मध्यप्रदेश/सागर – कोरोना के गंभीर संकट के बीच अब मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की खबरे लगातार सामने आने लगी हैं। हालात ये है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जिलों में लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं। मामला सागर जिले से सामने आया है जहां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से चार कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो गई। 

दरअसल इस मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइन में पिछले तीन दिनों से ऑक्सीजन नहीं थी। जंबो सिलेंडरों के माध्यम से सेंट्रल लाइन में सप्लाई की जा रही थी। मंगलवार की रात जब ऑक्सीजन का प्रेशर कम हुआ और इसके चलते सुबह प्लांट की इमरजेंसी लाइन में आग लग गई। ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हुई और जब तक व्यवस्था शुरू की जाती तब तक चार मरीजों की मौत हो गई। वह तो गनीमत रही कि एन आई सी यू में भर्ती नवजात मरीजों को आक्सीजन सिलेंडरों के साथ जिला चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया जिससे उनकी जान बच गई। 

 

हालांकि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इसकी वजह मरीजों की गंभीर हालत बता रहा हैं। कॉलेज के डीन आर एस वर्मा का कहना है ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। जो भी खत्म हुए उनकी हालत बहुत गंभीर थी।

बता दे कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने स्वास्थ्य आग्रह समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था इस बात के निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन या अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बाधित ना हो पाए और अधिकारी इसे सुनिश्चित करें बावजूद इसके सागर की इस घटना ने एक बार फिर अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button