
सागर से संवाददाता अक्षय रजक कि रिपोर्ट
शाहगढ पुलिस के लिए सिरदर्द बनी एक अपहरण कांड का खुलासा हो गया है। जिसका अपहरण हुआ पुलिस ने उसको बरमाद कर लिया और उसकी रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है
दिनांक 14 अप्रैल 2020 को बरायठा तिगड्डे वार्ड क्रमांक 2 शाहगढ निवासी पंजाब सिंह गौड़ उम्र 25 साल कि शाहगढ़ थाने में उनको परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में युवक के गुम होने की सूचना समस्त थानों में भेजी गई थी। पुरे जिले की पुलिस सक्रिय होकर उक्त नवयुवक को तलाशने में जुट गई थी।
लेकिन मामला कुछ और निकला, बंडा पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त नवयुवक मंडी ग्राउंड में मौजूद है। पुलिस ने जाकर देखा तो उक्त युवक मंडी में बने शेड में आराम फरमा रहा था। पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस अधीक्षक सागर थाना प्रभारी कमल सिंह बंडा एवं पुलिस थाना शाहगढ़ में जानकारी पहुंचाई है।