.jpeg)
साध्वी प्रज्ञा ने दी नगर निगम को चेतावनी, कहा नगर निगम सचेत हो जाए वरना हमें दूसरी तरह से भी चलना आता है
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– तालाबों में तर्पण की अनुमति नहीं देने पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भड़क उठी.सांसद ने कल नगर निगम को चेतावनी दे डाली जिसमें उन्होंने कहा- नगर निगम प्रशासन सचेत हो जाए, वरना हमें दूसरी तरह से भी चलना आता है.
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन अगर परंपरा को रोकने की कोशिश करेगा तो वह किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन को भी परंपराओं का पालन करना ही पड़ेगा.
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सीएम शिवराज भी संवेदनशील हो जाएं और नगर निगम को सचेत करें. परंपरा नहीं टूटनी चाहिए.