सभी खबरें

अरे वाह! भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस के पट्टू अब राम उत्सव मनाएंगे:- साध्वी प्रज्ञा

अरे वाह! भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस के पट्टू अब राम उत्सव मनाएंगे:- साध्वी प्रज्ञा

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :– राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राम मंदिर को लेकर अब कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस अब राम उत्सव मनाएगी।कांग्रेस का पट्टू कहताहै हर हिंदू राम मंदिर के साथ हैअरे वाह सुप्रीम कोर्ट में जान की बाजी लगाकर मंदिर निर्णय रुकवाने से लेकर भूमि पूजन में मुहूर्त अशुभ बताने तक का छल हर हिन्दू को याद है। संगठित हिंदू, समर्थ भारत।

 बताते चलें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास रखा जाएगा. इस पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कल कहा था कि 5 अगस्त को कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है. सरकार अपनी मनमानी कर राम मंदिर का शिलान्यास करा रही है. कांग्रेस नेता और ने 5 अगस्त को मंदिरों और घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया है. 

 जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर यह निशाना साधा कल दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राजीव गांधी भी चाहते थे कि जल्द से जल्द राम मंदिर बने और अब राम मंदिर भूमि पूजन होने जा रहा है. पर 5 तारीख को राम मंदिर भूमि पूजन का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button