भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की हालत अब पहले से बेहतर, इस वजह से अचानक बिगड़ी थी तबीयत

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की हालत अब पहले से बेहतर, इस वजह से अचानक बिगड़ी थी तबीयत

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की आज बीजेपी कार्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी,  बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब घर पर हैं और बेहतर हैं,  बताया जा रहा है कि उनकी शुगर कम हो गयी थी जिससे वो अचेत हुईं. 

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा बीते दिनों ही भोपाल वापस आई हैं.. आज वह बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान पहुंची हुई थी.

 अचानक साध्वी प्रज्ञा(Pragya Thakur) की तबियत बिगड़ गई, और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई थी.. हालांकि मौके पर ही कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा को संभाल लिया था. .

Exit mobile version