सभी खबरें

राहुल गांधी की पब वाली वीडियो पर बोली साध्वी प्रज्ञा, चीन की जासूस महिला से मिले, देश के लिए संकट

भोपाल : हालही में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो नेपाल में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए था। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया गया था।

राहुल गांधी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के नेता जमकर उनको ऊपर हमलावर हो चले है। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने उनके इस वीडियो पर करारा निशाना साधा है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देश के एक पीएम नरेन्द्र मोदी और दूसरे PM पद के उम्मीदवार राहुल गांधी की विदेश यात्रा में अंतर है। एक तरफ देश के PM मोदी 18-18 घंटे काम करके देश को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे है तो वही दूसरी ओर PM पद के उम्मीदवार राहुल गांधी नेपाल में पब के अंदर दारू का गिलास हाथ मे थामकर चीन की महिला जासूस से मिलते नजर आ रहे है। इस कारण से राहुल गांधी की विदेश यात्रा देश के लिए संकट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button