भारतीय जनता पार्टी ने बेईमानी से बनाई अपनी सरकार- पूर्व कैबिनेट मंत्री साधो 

भारतीय जनता पार्टी ने बेईमानी से बनाई अपनी सरकार- पूर्व कैबिनेट मंत्री साधो 

 

10 लाख की लागत से लाए हुए बर्तनों का किया आज वितरण

बलवाडा:-कांग्रेस और कांग्रेस के नेता आये दिन भाजपा कि कार्य शेली पर निशाना साधते पाये जाते है। जब से सुबे मे कमलनाथ की सरकार गिराकर शिवराज मामा  ने सत्ता संभाली  तब से ही कांग्रेस हर आयोजनो व मीडिया के समक्ष भाजपा के खिलाफ बयान देते नजर आये है।

इस बार महेश्वर विधानसभा कि  पूर्व केबिनेट मंत्री डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा की उन्होने बईमानी से सरकार बनायी है जिसका परिणाम उन्हे उपचुनाव के रिजल्ट आने के बाद पता चल जायेगा।

पुर्व मंत्री साधौ ने आने वाली 10 तारीख के परिणामो को कांग्रेस के पक्ष मे बताते हुये भाजपा की हार की घोसणा की।

    आपको बता दे की महेश्वर विधायक व पुर्व मंत्री  मेडम साधौ यहाँ  सार्वजनिक बर्तन वितरण का कार्यक्रम मे हिस्सा लेने पहुची थी।

 कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम ग्राम पंचायत उमरिया से की गई तत्पश्चात बलवाड़ा झिगड़ी बिलाली चंदनपुरा पिपलोदा भोगासा आदी स्थान में बर्तनो का वितरण किया गया।

 इसके आलावा उन्होने  ग्राम पंचायत झिगड़ी में 13 लाख की लागत से बनी मिडीया स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात बलवाड़ा में कांग्रेस नेता प्रदीप सोनी के बड़े भाई रमेश सोनी के आकस्मिक निधन होने पर उनके घर बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमराज सिंह चौहान सबल पटेल बलराम पटेल सुरेंद्र पटेल मनोहर पटेल ज्ञान सिंह नायक भाईराम भगत बंटी चौरसिया अमर पटेल करण कल्लु दरबार नारायण भाई मुकेश भाई विष्णु गुर्जर संतोष पटेल किशन जगाती सहित आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे

Exit mobile version