दोस्त के गढ़ में उतरे "पायलट", जनसभा किया, पर दोस्त के विरुद्ध एक शब्द नहीं

दोस्त के गढ़ में उतरे पायलट, जनसभा किया, पर दोस्त के विरुद्ध एक शब्द नहीं
शिवपुरी / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तारीख बेहद करीब आती नजर आ रही है इसी बीच अब कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश चुनावी प्रचार प्रसार के लिए आ चुके हैं.. कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सचिन पायलट को उनके दोस्त के गढ़ में उतार दिया है. यानी पायलट ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र ग्वालियर सिंधिया में जनसभाएं करेंगे. आज सचिन पायलट ने शिवपुरी में जनसभा की.इस दौरान उन्होंने भाजपा को तो खूब गेरा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरुद्ध एक शब्द नहीं कहा..
इसके साथ ही जनसभा करने के पहले और जनसभा के बाद भी उन्होंने प्रेस से दूरी बनाए रखी.
वहीं आज कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इससे पार्टी में हलचल मच गई है. बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि उपचुनाव के पहले अभी और भी कई नेता भाजपा में शामिल होंगे. इससे पूर्व दमोह के विधायक राहुल लोधी भाजपा में शामिल हुए थे


.jpeg)

