SA vs ENG T20 : रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया

खेल डेस्क – दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज 3 टी-20 के पहले मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला ईस्ट इंग्लैंड के बफेलो पार्क में हुआ। जिसमें  दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हरा दिया। बता दे कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 177 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड टीम 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बवुमा ने 43, जबकि क्विंटन डीकॉक और रसी वेन डेर दुसेन ने 31-31 रन की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट लिए, जबकि मोईन अली, टॉम करन, मार्क वुड, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।

जबकी लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 70 और इयॉन मोर्गन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए, जबकि अंदिले फेहलुवायो और ब्यूरन हेंड्रिक्स को 2-2 सफलता मिली।

आखिरी ओवर में हारी इंग्लैंड 

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे। तभी लुंगी एनगिडी ने 5 रन देकर 2 खिलाड़ियों मोइन अली (5 रन) और टॉम करन (2 रन) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को 3 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर मौजूद आदिल राशिद दूसरा रन लेने के दौरान रनआउट हो गए और टीम 1 रन से मैच हार गई।

बता दे कि एनगिडी को मैच ऑफ द मैच चुना गया।

Exit mobile version