ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंसभी खबरें

रूस का यूक्रेन पर एक और बड़ा हमला, 16 लोगों की मौत, 59 घायल

यूक्रेन : पिछले करीब 5 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध जारी है। रूस की तरफ से लगातार मिसाइल के जरिए यूक्रेन के अलग अलग क्षेत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। रुसी सेना यूक्रेन के अलग अलग शहरों में काफी हमलें अब तक कर चुकी है। इसी बीच खबर है कि रूसी सेना यूक्रेन के शहरों पर नए सिरे से हमले कर रही है।

यूक्रेन इमरजेंसी सर्विसेज के प्रमुख ने बताया की सोमवार को रूस ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक में एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाकर मिसाइल दागें। इस हमले में अब तक 16 लोगों की जान चली गई है, जबकि 59 लोग घायल हैं।

यह लगातार दूसरा दिन है जब रूसी मिसाइल ने किसी सिविल इमारत को निशाना बनाया है। इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रविवार को रूस की एक मिसाइल ने कीव में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। जिसमें करीब 7 से 8 लोग घायल हो गए।

इससे पहले द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चेनल पर लिखा, ‘रूस ने क्रेमेनचुक में शॉपिंग सेंटर पर हमला किया, हज़ार से अधिक लोग अंदर थे। “मॉल में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, पीड़ितों की संख्या की कल्पना करना असंभव है।

बता दे कि रुसी सेना की तरफ से बीते 5 माह से यूक्रेन पर हमलें किए जा रहे है, जिसके कारण यूक्रेन में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के साथ साथ सरकारी संपत्ति सहित निजी संपत्ति को भी भारी नुक्सान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button