सभी खबरें

रूस-यूक्रेन विवाद : PM Modi ने की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात, दिया ये सुझाव

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन में जारी विवाद के बीच गुरुवार रात को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर करीब 25 मिनट तक बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि नाटो और रूस को यूक्रेन मसला गंभीरत बातचीत से सुलझाना चाहिए। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की अपील की और राजनयिक वार्ता और बातचीत के जरिए रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का भी आह्वान किया। 

इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। रूसी फौज ने सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 12 जगहों पर मिसाइल हमले किए। रूस ने आसमान और जमीन दोनों तरफ से यूक्रेन पर अटैक कर दिया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी सेना उतार दी है। 

इधर, यूक्रेन पर हमला के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के साथ घरेलू नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस दर्जनों शहर मे प्रदर्शनकारियों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 1700 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button