सभी खबरें

युद्ध का 7वां दिन : पहले बमबारी बंद करे रूस, फिर ही बातचीत संभव –  राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की

इंटरनेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब सातवें दिन में जा चुकी है। रूस की तरफ से लगातार बमबारी हो रहीं है। कई जगहों पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है। बताया जा रहा है कि खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले नहीं सुनाई दिए हैं, लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। वहां गोलीबारी जारी है। 

वहीं, इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Zelenskiy) ने रूस के सामने दो टूक शर्त रख दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बहुत जरूरी है कि बातचीत से पहले रूस की तरफ से लोगों के खिलाफ इस बमबारी को रोका जाए। पहले ये बमबारी रोकी जाए, उसके बाद ही बातचीत की टेबल पर आया जा सकता है। 

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुश्किल समय में यूक्रेन की मदद कर नाटो देश युद्ध में नहीं कूदने वाले हैं, बल्कि वो सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रपति ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर उनके देश को नाटो में शामिल नहीं किया जाता है, तो उन्हें उन सभी देशों से सुरक्षा का एक पुख्ता आश्वासन चाहिए। 

Zelenskiy की तरफ से मांग की गई है कि NATO देशों द्वारा रूस के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाए, जिससे उसके लड़ाकू विमानों की कार्रवाई पर रोक लग सके। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button